Kedarnath Landslide: केदारनाथ मार्ग पर लैंडस्लाइड, 40 लोगों का रेस्क्यू [Landslide on Kedarnath road, 40 people rescued]

2 Min Read

Kedarnath Landslide:

हिमाचल के मंडी में अब तक 11 की मौत; अजमेर शरीफ दरगाह के बरामदे की छत गिरी

नई दिल्ली, एजेंसियां। उत्तराखंड में केदारनाथ मार्ग पर बुधवार रात सोनप्रयाग के पास लैंडस्लाइड हुई और रास्ता बंद हो गया। इस दौरान 40 श्रद्धालु फंस गए। SDRF की टीम मौके पर पहुंची और सभी को सुरक्षित बाहर निकाला।

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में बादल फटने और बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 11 हो गई है। अब भी 34 लोग लापता हैं। बुधवार को 6 और शव मिले। खराब मौसम के चलते राहत कार्य में दिक्कत आ सकती है, क्योंकि मौसम विभाग ने कई जिलों में बाढ़ का अलर्ट जारी किया है।

आज 11 राज्यों में बारिशः

मौसम विभाग ने 3 जुलाई को राजस्थान-मध्य प्रदेश समेत 11 राज्यों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। राजस्थान में पिछले 4 दिन से बारिश का दौर जारी है। बुधवार को भारी बारिश के बाद अजमेर शरीफ दरगाह परिसर में 2 फीट पानी भर गया। वहीं, भारी बारिश के दौरान दरगाह परिसर में बने बरामदे की छत का एक हिस्सा भी ढह गया। हालांकि इस दौरान किसी को चोट नहीं आई। दरगाह कमेटी ने उस हिस्से में लोगो की आवाजाही बंद कर दी है।

फ्लड फोरकास्टिंग सिस्टम शुरूः

इधर, केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने बुधवार को सी-फ्लड नामक वेब-आधारित फ्लड फोरकास्टिंग सिस्टम शुरू किया। यह बाढ़ आने से दो दिन पहले गांवों को अलार्म बजाकर अलर्ट कर सकता है।

इसे भी पढ़ें

Kedarnath highway : लैंडस्लाइड के कारण केदारनाथ हाईवे फिर बंद, नॉर्थ ईस्ट में 5 दिन से रेल संपर्क कटा, मुंबई में हाई टाइड से सड़कों को नुकसान

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं