कार्ति चिदंबरम ने चीनी नागरिकों के वीजा मामले में 50 लाख रुपये की रिश्वत ली : ईडी

2 Min Read

नयी दिल्ली, एजेंसियां : प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि कांग्रेस सांसद कार्ति चिदंबरम ने एक कंपनी के चीनी कर्मचारियों को पुन: वीजा दिलाने के संबंध में केंद्रीय गृह मंत्रालय से मंजूरी के लिए करीबी सहयोगी के माध्यम से 50 लाख रुपये की रिश्वत ली। यह कंपनी पंजाब में बिजली संयंत्र स्थापित कर रही थी।

ईडी ने दावा किया कि रिश्वत की यह रकम लेनदेन के जरिये एक कंपनी में निवेश की गयी, जहां कार्ति चिदंबरम निदेशक थे और उनका नियंत्रण था।

ईडी ने 2011 में 263 चीनी नागरिकों को वीजा जारी करने से संबंधित कथित घोटाले में आरोपियों के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज किया है, जब उनके पिता पी चिदंबरम केंद्रीय गृह मंत्री थे।

ईडी ने कहा कि मामले में संसाधित या शोधित धन की वास्तविक परिमाण या मात्रा अभी तक स्थापित नहीं की गई है और सीबीएल मामले में उल्लिखित 50 लाख रुपये की रिश्वत के कथित भुगतान को वर्तमान का आधार नहीं माना जा सकता है।

एजेंसी ने इसी मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा दर्ज की गई एक प्राथमिकी पर ध्यान देते हुए धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत अपना मामला दर्ज किया।

इसे भी पढ़ें

बांसुरी स्वराज ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मुलाकात की

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं