कर्नाटक सेक्स स्कैंडलः एचडी रेवन्ना और प्रज्वल को नोटिस; SIT ने बुलाया, दोनों पर यौन शोषण का आरोप

2 Min Read

बेंगलुरु, एजेंसियां। कर्नाटक के हाई प्रोफाइल सेक्स स्कैंडल की गूंज पूरे देश में सुनाई दे रही है। इस केस में आरोपी पूर्व PM देवेगौड़ा के विधायक बेटे एचडी रेवन्ना और सांसद पोते प्रज्वल रेवन्ना को स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) ने नोटिस जारी किया है।

दोनों को जांच के लिए पेश होने को कहा गया है। हालांकि, पेश होने की तारीख अभी तक सामने नहीं आई है।

दोनों नेताओं के खिलाफ उनकी मेड ने यौन शोषण की FIR दर्ज कराई है। केस हासन के होलेनरासीपुर थाने में दर्ज कराया गया है। प्रज्वल के करीब 200 से ज्यादा वीडियो वायरल हैं।

दावा है कि वायरल वीडियो में दिख रहीं महिलाएं खुद को छोड़ने की गुहार लगाती हुई रो रही हैं और प्रज्वल वीडियो शूट कर रहे हैं।

मामले की जांच के लिए कर्नाटक के CM सिद्धारमैया की तरफ से SIT गठित की गई है। इसका नेतृत्व ADGP वीके सिंह कर रहे हैं। DG CID सुमन डी पेन्नेकर और IPS सीमा लाटकर भी SIT में शामिल हैं।

इधर, NSUI के सदस्यों ने मंगलवार को बेंगलुरु में सांसद प्रज्वल रेवन्ना के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री और प्रज्वल के चाचा एचडी कुमारस्वामी ने जनता दल (सेक्युलर) कोर कमेटी की बेंगलुरु में मीटिंग की।

इसमें प्रज्वल रेवन्ना को पार्टी से सस्पेंड कर दिया गया है। प्रज्वल हासन से पार्टी के मौजूदा सांसद और लोकसभा के कैंडिडेट भी हैं। हासन में 26 अप्रैल को सेकेंड फेज में वोटिंग हुई थी। इसके बाद प्रज्वल जर्मनी चले गए।

कुमारस्वामी ने कहा कि प्रज्वल का सस्पेंशन SIT जांच पूरी होने तक है। मैंने गलत करने वाले का कभी बचाव नहीं किया, लेकिन इस विवाद में पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा का नाम लेना गलत है। कांग्रेस हमारे परिवार में फूट डालने की कोशिश कर रही है।

इसे भी पढ़ें

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम घटे

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं