Karnataka Rape: 5 साल की बच्ची से रेप का प्रयास फिर हत्या, कर्नाटक पुलिस ने आरोपी को एनकाउंटर में मार गिराया [Attempt to rape a 5 year old girl and then murder, Karnataka police killed the accused in an encounter]

2 Min Read

Karnataka Rape:

Karnataka Rape: सब-इंस्पेक्टर समेत 3 पुलिसकर्मी घायल

हुबली, एजेंसियां। कर्नाटक में 5 साल की बच्ची से रेप की कोशिश, फिर उसकी हत्या करने के आरोपी को पुलिस ने रविवार रात एनकाउंटर में मार गिराया। मुठभेड़ में एक सब इंस्पेक्टर समेत 3 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं।

घटना हुबली की है। आरोपी ने दिन में बच्ची को उसके घर के पास से ही अगवा किया था। वह उसे एक सुनसान जगह बने शेड में ले गया। यहां रेप की कोशिश की। बच्ची की चीख सुनकर लोग इकट्ठा हो गए। घबराकर आरोपी ने गला घोंटकर बच्ची की हत्या कर दी और फरार हो गया।

Karnataka Rape: पुलिस पर भी किया हमलाः

कुछ ही घंटों में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। हुबली पुलिस कमिश्नर शशि कुमार ने कहा- पुलिस आरोपी को कुछ डॉक्यूमेंट्स और आइडेंटिटी वेरिफिकेशन के लिए उसके घर ले गई थी। उसने भागने की कोशिश की और पुलिस टीम पर पत्थर से हमला किया।

Karnataka Rape: बिहार का रहनेवाला था आरोपीः

पुलिस ने हवाई फायर किए, तब भी वह भागने की कोशिश करता रहा। पुलिस ने उस पर दो राउंड फायर और किए, जिसमें वह घायल हो गया। उसे तुरंत हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आरोपी की पहचान बिहार के रितेश (35) के रूप में हुई है।

इसे भी पढ़ें

इलाहाबाद हाईकोर्ट के फैसले का सुप्रीम कोर्ट ने नोटिस लिया, जज ने कहा था- नाबालिग का ब्रेस्ट पकड़ना रेप नहीं

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं