Karnataka CM post: कर्नाटक में CM पद को लेकर विवाद गहराया, डिप्टी CM शिवकुमार के करीबी MLA का दावा- 100 विधायक साथ [The dispute over the CM post in Karnataka deepens, MLA close to Deputy CM Shivkumar claims – 100 MLAs are with him]

1 Min Read

Karnataka CM post:

बेंगलुरु, एजेंसियां। कर्नाटक में मुख्यमंत्री पद को लेकर अंदरूनी खींचतान तेज हो गई है। डिप्टी CM डीके शिवकुमार के करीबी विधायक इकबाल हुसैन ने दावा किया कि करीब 100 MLA मुख्यमंत्री बदलने के पक्ष में हैं। इस बीच कांग्रेस नेता और कर्नाटक प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला बेंगलुरु दौरे पर पहुंचे हैं और पार्टी विधायकों के साथ लगातार मीटिंग कर रहे हैं। हालांकि सुरजेवाला ने कहा, ‘राज्य में नेतृत्व परिवर्तन की बात सिर्फ कल्पना है।’

Karnataka CM post: डीके शिवकुमार CM पद के दावेदार थे:

2023 के विधानसभा चुनाव में जीत के बाद डीके शिवकुमार CM पद के अहम दावेदार थे, लेकिन पार्टी हाईकमान के कहने पर डिप्टी CM पद की जिम्मेदारी संभाली। उस समय रोटेशनल CM फॉर्मूले की बात भी सामने आई थी, लेकिन इसे कभी सार्वजनिक रूप से मंजूरी नहीं मिली। अब एक बार फिर यह मुद्दा खुलकर सतह पर आ गया है।

इसे भी पढ़ें

Karnataka CM post: कर्नाटक CM पद को लेकर खींचतान, डिप्टी CM शिवकुमार के करीबी MLA का दावा- 100 विधायक साथ

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं