कंगना ने पहाड़ों की सुंदरता और उनकी प्राचीन कला को साझा किया [Kangana shared the beauty of mountains and their ancient art]

2 Min Read

मुंबई, एजेंसियां। बॉलीवुड की चर्चित अभिनेत्री और भाजपा सांसद कंगना रनौत ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक खूबसूरत पहाड़ी कलाकारी के बारे में बताया, जो अब धीरे-धीरे लुप्त होती जा रही है।

कंगना ने एक तस्वीर शेयर की, जिसमें वे हाथों से बनी पारंपरिक पहाड़ी चप्पलों को फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। इन चप्पलों को पहाड़ों में महिलाएं विशेष रूप से ठंड से बचने के लिए अपने घरों के अंदर पहनती थीं।

सोशल मीडिया पोस्ट

कंगना ने अपनी पोस्ट में बताया कि यह चप्पलें हाथों से बनाई जाती हैं और अब ये कला लगभग खत्म हो चुकी है। उन्होंने कहा, “हमारे पूर्वज कभी घरों में वही जूते नहीं पहनते थे, जो बाहर पहनते थे। लेकिन पहाड़ों में ठंड के कारण ये खास पुल्ला चप्पलें पहनी जाती थीं।”

कंगना ने आगे लिखा कि एक महिला ने उन्हें खासतौर पर यह चप्पल भेजी है और अगर कोई हिमाचल जाए तो इन चप्पलों को खरीदने की सलाह दी। उन्होंने यह भी बताया कि इन चप्पलों की खरीद से गांव की महिलाओं को रोजगार मिल सकता है।

महिलाओं को आर्थिक संबल देने की पहल

कंगना ने महिलाओं को आर्थिक संबल देने की बात भी की। उन्होंने कहा कि इन चप्पलों की बिक्री से ग्रामीण महिलाओं को रोजगार मिलेगा, जो उनके जीवन को बेहतर बना सकता है।

आगामी फिल्म ‘इमरजेंसी’ में कंगना

कंगना रनौत के फिल्मी वर्क फ्रंट की बात करें तो वह अपनी आगामी फिल्म ‘इमरजेंसी‘ में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की भूमिका में नजर आएंगी। फिल्म का निर्देशन कंगना ने खुद किया है, और यह फिल्म अगले साल 17 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

इसे भी पढ़ें

फिल्म ‘तनु वेड्स मनु 3’ में नई किरदार में नज़र में आएंगी कंगना रनौत 

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं