‘इमरजेंसी’ की रिलीज रुकने पर इमोशनल हुईं कंगना, लिखा- सोते देश को जगाने की कीमत चुकानी पड़ती है [Kangana became emotional after the release of ‘Emergency’ was stopped, wrote – One has to pay the price of waking up a sleeping country]

2 Min Read

मुंबई, एजेंसियां। कंगना रनोत की फिल्म ‘इमरजेंसी’ 6 सितंबर को रिलीज होने वाली थी पर सेंसर बोर्ड ने इसका सर्टिफिकेट जारी नहीं किया।

मामले में फिल्म के मेकर्स जी-स्टूडियोज ने इसकी रिलीज और सेंसर सर्टिफिकेट की मांग करते हुए बॉम्बे हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था।

याचिका पर सुनवाई हुई जिसमें बॉम्बे हाई कोर्ट ने सेंसर बोर्ड को 18 सितंबर तक फिल्म को लेकर ऑब्जेक्शन क्लीयर करने और सर्टिफिकेट देने के निर्देश दिए।

कंगना ने निकाली दिल की भड़ासः कंगना ने शेयर किए दो ट्वीट

इस सुनवाई के बाद कंगना ने दो ट्वीट शेयर किए। जहां एक ट्वीट में एक्ट्रेस ने लिखा था कि बॉम्बे हाईकोर्ट ने अवैध रूप से ‘इमरजेंसी’ का सर्टिफिकेट रोकने के लिए सेंसर बोर्ड को फटकार लगाई है।

मैं देश क सबसे पसंदीदा टारगेटः

वहीं दूसरे ट्वीट में उन्होंने अपने आप को देश का सबसे पसंदीदा टारगेट बताया। एक्ट्रेस ने कहा कि उन्हें हमेशा सोते हुए देश को जगाने की कीमत चुकानी पड़ती है।

‘उन्हें नहीं पता मैं क्यों चिंतित हूं’

एक्ट्रेस ने इस ट्वीट में लिखा, ‘आज मैं हर किसी का पसंदीदा टारगेट बन चुकी हूं। एक सोते हुए देश को जगाने के लिए आपको ये कीमत चुकानी पड़ती है।उन्हें नहीं पता मैं किस बारे में बात कर रही हूं, उन्हें कोई अंदाजा नहीं है कि मैं क्या कह रही हूं या मैं क्यों इतनी चिंतित हूं। क्योंकि उन्हें शांति चाहिए, वो किसी की तरफदारी नहीं करना चाहते। वो कूल हैं, चिल हैं।’

आप राष्ट्र विरोधियों पर लालसा रख सकते हैं

एक्ट्रेस ने आगे लिखा, काश बॉर्डर पर खड़े बेचारे सैनिकों के पास भी कूल होने का विषेशाधिकार होता।

काश उन्हें भी तरफदारी न करनी पड़ती और वो पाकिस्तान और चीन के लोगों को अपना दुश्मन न समझते।

वो आपकी रक्षा कर रहे हैं, जबकि आप आतंकवादियों या राष्ट्र विरोधियों पर लालसा रख सकते हैं।

इसे भी पढ़ें

कंगना बोलीं- मेरी फिल्म इमरजेंसी पर रोक, 6 सितंबर को रिलीज होनी थी

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं