जैसे राजा दशरथ की मजबूरी थी, वैसे नीतीश की भी मजबूरी रही होगी : तेजस्वी यादव

1 Min Read

पटना : बिहार विधानसभा में सोमवार को नीतीश कुमार ने विश्वास प्रस्ताव पेश किया। इससे पहले स्पीकर के ख़िलाफ़ लाया गया अविश्वास प्रस्ताव सदन में पास हो गया।

इस दौरान सदन में तेजस्वी यादव ने कहा कि माननीय सीएम हमारे लिए सम्माननीय थे, हैं और रहेंगे। हमने कई बार साथ में काम किया है। हम उन्हें अपना अभिभावक मानते हैं।

हम नीतीश जी को पिता की तरह मानते रहे हैं। तेजस्वी ने कहा कि जैसे राजा दशरथ की मजबूरी थी, वैसे नीतीश जी की भी मजबूरी रही होगी।

आखिर ऐसा क्या हो गया कि आपको ये निर्णय लेना पड़ा। तेजस्वी यादव ने कहा कि अगर आपको गठबंधन से बाहर जाना था तो कम से कम एक बार बता तो देते।

आप तो कुछ बताए भी नहीं। हम आपको कुछ कहे हैं। आप हमसे कहे होते तो हम बाहर से समर्थन दे दिए होते। आप जो झंडा लेकर चले थे कि मोदी जी को हटाना है।

आपका भतीजा आपसे कहता है कि हम मोदी जी को हटाएंगे। तेजस्वी यादव ने सम्राट चौधरी की पगड़ी पर भी टिप्पणी की।

इसे भी पढ़ें

हजारीबाग में 20 लाख कैश के साथ एटीएम उखाड़ ले गए अपराधी

TAGGED:
Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं