सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद भी हड़ताल पर जूनियर डॉक्टर [Junior doctors on strike even after Supreme Court’s instructions]

2 Min Read

कोलकाता, एजेंसियां। Kolkata Doctor Case, सुप्रीम कोर्ट ने राज्य के हड़ताली जूनियर डॉक्टरों को मंगलवार शाम पांच बजे तक काम पर लौटने का निर्देश दिया है।

शीर्ष अदालत के इस निर्देश के बावजूद जूनियर डॉक्टर हड़ताल पर अडिग हैं। सुप्रीम कोर्ट का अल्टीमेटम आने के बाद जूनियर डॉक्टरों ने बैठक की।

बैठक के बाद बयान जारी किया गया कि सुप्रीम कोर्ट की अपील के बावजूद उनका काम बंद आंदोलन (सीज वर्क) जारी रहेगा।

साथ ही मंगलवार को स्वास्थ्य भवन अभियान की घोषणा की गयी। बयान में कहा गया है कि दिन में एक बजे से करुणामयी से सॉल्टलेक के सेक्टर फाइव स्थित स्वास्थ्य भवन (स्वास्थ्य विभाग का कार्यालय) अभियान की शुरुआत होगी।

जूनियर डॉक्टर बोले- पुलिस जहां रोकेगी, वहीं धरने पर बैठ जायेंगे

जूनियर चिकित्सकों का कहना है कि पुलिस जहां रोकेगी, वहीं वह धरने पर बैठ जायेंगे। धरना तब तक जारी रहेगा, जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं हो जातीं।

बयान में कहा गया है कि धरना दो-तीन दिन या उससे ज्यादा या कम चल सकता है। अभियान में शामिल होने वालों से तैयार रहने को कहा गया है। यह भी कहा गया है कि धरने के लिए भोजन वगैरह तैयार किया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें:

कोलकाता रेप-मर्डरः CBI ने कहा- सबूतों से छेड़छाड़ हुई, सुप्रीम कोर्ट बोला- 30 साल में ऐसी लापरवाही नहीं देखी

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं