JSSC CGL Exam Result Out: JSSC-CGL परीक्षा का रिजल्ट जारी, कुल 2025 पदों पर होनी है नियुक्ति [JSSC CGL Exam Result Out: JSSC-CGL exam result released, appointment to be done on total 2025 posts]

2 Min Read

रांची: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने सामान्य स्नातक योग्यताधारी प्रतियोगिता परीक्षा (CGL) का रिजल्ट बुधवार को जारी कर दिया। उम्मीदवार JSSC की आधिकारिक वेबसाइट www.jssc.nic. in पर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। इसके तहत कुल 2,025 उपलब्ध पदों के लिए कुल 2,231 उम्मीदवारों को अगले चरण यानी डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है।


आयोग ने सफल उम्मीदवारों के लिए डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन शेड्यूल भी जारी कर दिया है। सफल उम्मीदवारों के डॉक्यूमेंट का वेरिफिकेशन 16 दिसंबर से 20 दिसंबर तक नामकोम में स्थित आयोग कार्यालय (JSSC Office) में की जाएगी। इस अवधि के दौरान उपस्थित नहीं होने वाले उम्मीदवार 26 दिसंबर से 27 दिसंबर के बीच डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन करवा सकते हैं लेकिन इसके लिए उन्हें वैध कारण बताना होगा


बताते चलें कि इस परीक्षा में प्रश्नपत्र लीक होने के आरोप अभ्यर्थियों ने लगाए थे। हालांकि राजभवन के निर्देश पर कराई गई जांच में शिकायतकर्ता प्रश्नपत्र लीक होने का कोई पुख्ता प्रमाण नहीं दे सके थे। इसे लेकर आयोग की समिति ने कई बार शिकायतकर्ताओं को आयोग में बुलाया था। आयोग की समिति ने अपनी रिपोर्ट में किसी तरह की गड़बड़ी से इंकार कर दिया था। इसके बाद आयोग ने इसका रिजल्ट जारी करने का निर्णय लिया।


जानकारी के लिए आपको बताते चलें कि प्रत्येक दिन दो पालियों में सुबह 10:30 बजे से 1:30 बजे तथा 2:30 बजे से शाम 5 बजे तक प्रमाणपत्रों की जांच होगी। इसके लिए क्रमांक वाइज तिथियों का निर्धारण कर दिया गया है। अभ्यर्थी इसे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट www.jssc.nic.in पर देख सकते हैं।

इसे भी पढ़ें

जयराम महतो की पार्टी ने शुरू किया JSSC CGL पेपर रद्द करने का अभियान

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं