जियो फाइनेंशियल ने अनुषंगी इकाई जेएलएसएल में 40 करोड़ रुपये का निवेश किया

1 Min Read

नयी दिल्ली, एजेंसियां : जियो फाइनेंशियल सर्विसेज ने अपनी पूर्ण स्वामित्व वाली अनुषंगी कंपनी जियो लीजिंग सर्विसेज लिमिटेड (जेएलएसएल) में 40 करोड़ रुपये का निवेश किया है।

इस कंपनी का गठन चल संपत्ति गतिविधियों को पट्टे पर देने के लिए किया गया है।

जियो फाइनेंशियल सर्विसेज ने मंगलवार को शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि कंपनी ने मंगलवार को अपने व्यावसायिक उद्देश्यों के लिए जेएलएसएल के 10 रुपये के चार करोड़ शेयरों को समान मूल्य पर 40 करोड़ रुपये की नकद राशि से खरीदा।

इसे भी पढ़ें

इस दुनिया में ऐसे लोग भी है जिनके घर में कुछ हो या ना हो पर दिल में जगह होती है

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं