लखनऊ, एजेंसियां। उत्तर प्रदेश के झांसी में हादसे में हुई 10 बच्चों की मौत पर सपा मुखिया अखिलेश ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधा है। वहीं, बसपा ने दोषियों के खिलाफ सजा की मांग उठाई है।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा कि झांसी मेडिकल कॉलेज में आग लगने से 10 बच्चों की मृत्यु एवं कई बच्चों के घायल होने का समाचार बेहद दुखद एवं चिंताजनक है। सबके प्रति संवेदनात्मक श्रद्धांजलि।
आग का कारण ऑक्सीजन कॉन्संट्रेटर में आग लगना बताया जा रहा है। ये सीधे-सीधे चिकित्सा प्रबंधन व प्रशासन की लापरवाही का मामला है या फिर खराब क्वालिटी के आक्सीजन कॉन्संट्रेटर का। इस मामले में सभी जिम्मेदार लोगों पर दंडात्मक कार्रवाई हो।
इसे भी पढ़ें
झांसी के मेडिकल कॉलेज के एनआईसीयू वार्ड में लगी आग, 10 नवजात शिशुओं की मौत








