जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह की मटन पार्टी में जम कर हुई मारपीट

2 Min Read

पटना : जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद ललन सिंह ने रविवार को अपने संसदीय क्षेत्र मुंगेर में कार्यकर्ताओं के सम्मान में मटन पार्टी का आयोजन किया था। इसमें  जमकर हुई मारपीट में  एक डीएसपी सहित कई लोगों के घायल होने की खबर है। मुंगेर के पोलो मैदान में आयोजित इस मीट-भात के भोज में जदयू और महागठबंधन के कार्यकर्ताओं को जमकर लाठियां खानी पड़ी।   

मीट-भात खाने पहुंचे ललन सिंह के समर्थक किसी बात को लेकर आपस से भिड़ गए। इसके बाद देखते ही देखते मुंगेर का पोलो मैदान अखाड़ा में तब्दील हो गया। कई लोग एक दूसरे से हाथापाई करने लगे। इस बीच स्थिति अराजक होती देख पुलिस ने मोर्चा संभाला और हालात को बिगड़ता देख हल्का बल प्रयोग किया। इस दौरान हुए भगदड़ में सदर डीएसपी राजेश कुमार सिन्हा घायल हो गए।

जिस वक्त हंगामा हुआ उस दौरान ललन सिंह खुद पंडाल में मौजूद थे। इसी दौरान मटन खाने को लेकर कार्यकर्ता आपस में भीड़ गए। इससे महाभोज स्थल कुछ समय के लिए रणक्षेत्र में तब्दील हो गया। बाद में मीट-भात के बदले लाठी खाने के बाद कार्यकर्ता शांत हुए। भगदड़ में जदयू के जिलाध्यक्ष सहित कुछ अन्य लोगों को भी चोटें आई हैं।

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं