जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव: तीसरे फेज में 66% वोटिंग [Jammu and Kashmir Assembly elections: 66% voting in the third phase]

1 Min Read

पहले और दूसरे फेज से ज्यादा मतदान

श्रीनगर, एजेंसियां। जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के आखिरी और तीसरे फेज में 7 जिलों की 40 विधानसभा सीटों पर 66.56% वोटिंग हुई।

उधमपुर में सबसे ज्यादा 73.72%, बारामूला में सबसे कम 57.07% मतदान हुआ।

तीसरे फेज में सबसे ज्यादा वोटिंग:

तीसरे फेज में वोटिंग परसेंटेज पहले और दूसरे फेज से ज्यादा रही। 18 सितंबर को पहले फेज की 24 विधानसभा सीटों पर वोटिंग हुई। इस दौरान 61.38% वोटिंग हुई।

वहीं 25 सितंबर को 6 जिलों की 26 विधानसभा सीटों पर 57.31% मतदान हुआ। नतीजे 8 अक्टूबर को आएंगे।

इसे भी पढ़ें

जम्मू-कश्मीर में 11 बजे तक 28% वोटिंग, PDP ने धीमे वोटिंग कराने के आरोप लगाए [28% voting till 11 am in Jammu and Kashmir, PDP accused of slow voting]

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं