क्या चाइल्ड पोर्न देखना अपराध, SC में फैसला सुरक्षित [Is watching child porn a crime, decision reserved in SC]

1 Min Read

केरल HC बोला था- अकेले देखना क्राइम नहीं, मद्रास HC ने कहा- फोन में रख सकते

नई दिल्ली, एजेंसियां। सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को चाइल्ड पोर्नोग्रॉफी से जुड़े एक मामले में सुनवाई की।

लाइव लॉ के मुताबिक, सुप्रीम कोर्ट में केरल हाईकोर्ट के उस फैसले को चुनौती दी गई थी, जिसमें कहा गया था कि फोन में बच्चों से जुड़े पोर्न वीडियो को डाउनलोड करना अपराध नहीं होगा।

केरल हाईकोर्ट ने 13 सितंबर 2023 को एक मामले की सुनवाई करते हुए कहा था कि अगर कोई व्यक्ति निजी तौर पर अश्लील फोटो या वीडियो देख रहा है तो यह अपराध नहीं है, लेकिन अगर दूसरे को दिखा रहा है तो यह गैरकानूनी होगा।

दरअसल पहले केरल हाईकोर्ट और फिर उसी के आधार पर मद्रास हाईकोर्ट में एक आरोपी के दोष मुक्त हो जाने पर एक NGO ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया था। सुप्रीम कोर्ट ने फिलहाल इस पर फैसला सुरक्षित रख लिया है।

इसे भी पढ़ें 

सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर पोर्न फिल्में अपलोड करने की अनुमति

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं