कैमूर, एजेंसियां: अब तक आप लोगों ने अस्पताल में मरीजों का ईलाज होते देखा होगा, जहां डॉक्टर, नर्स मरीजों का ईलाज करते है, लेकिन आज हम आपको अस्पताल में होनेवाली एक नई चीज के बारे में बतानेवाले है। जहां अब अस्पताल में दारु पार्टी भी होती है।
बिहार के कैमूर जिले से एक बड़ी ही शर्मनाक तस्वीर सामने आई है, जहां कैमूर जिले में भभुआ सदर अस्पताल के सिटी स्कैन डिपार्टमेंट में शराब की पार्टी चल रही थी। जमकर रात भर पार्टी चली और सदर अस्पताल प्रशासन को भनक तक नहीं लगी।
इस तरह हुआ मामले का खुलासा
आपको बताये कि पटना स्वस्थ्य विभाग के सीआरएम जांच टीम दो दिनों से जांच कर रही थी और इधर सदर अस्पताल में शराब की पार्टी रात भर चल रही थी। बताया जाता है कि सिटी स्कैन के कर्मी समीर का 29वां जन्मदिन का पार्टी मनाया जा रहा था, समीर ने शराब की पार्टी दी, जिसमे मुर्गा भी शामिल किया गया।
रात भर शराब मुर्गा का पार्टी चली, तभी किसी ने दूसरे दिन शराब पार्टी का वीडियो वायरल कर दिया। जिसके बाद सदर अस्पताल प्रशासन हरकत में आई और उत्पाद विभाग की टीम पहुँच कर तीन लोगों को गिरफ्तार किया और दो की तलाश जारी है।
वही समीर ने बताया कि 29वां जन्मदिन का पार्टी था सिटी स्कैन के दोस्तो ने बोला शराब और मुर्गा की पार्टी होगी पार्टी का किसने वीडियो वायरल किया पता नहीं।
इसे भी पढ़ें








