IPL 2025 : क्वालीफायर-1 में पंजाब और बेंगलुरु की भिड़ंत आज [IPL 2025: Punjab and Bangalore will clash in Qualifier-1 today]

4 Min Read

IPL 2025:

चंडीगढ़, एजेंसियां। IPL 2025 अपने अंतिम पड़ाव पर है और अब बारी है क्वालीफायर मुकाबलों की। लीग स्टेज की कड़ी प्रतिस्पर्धा के बाद पहला क्वालीफायर पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच होने जा रहा है। यह मुकाबला पीसीए न्यू चंडीगढ़ क्रिकेट स्टेडियम (मुल्लांपुर) में खेला जाएगा। इस मुकाबले की विजेता टीम सीधे फाइनल का टिकट कटाएगी, जबकि हारने वाली टीम को दूसरे क्वालीफायर में एक और मौका मिलेगा।

IPL 2025: अब तक बराबरी का रहा है मुकाबलाः

IPL इतिहास में दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 35 मुकाबले खेले जा चुके हैं, जिनमें पंजाब ने 18 और बेंगलुरु ने 17 बार जीत दर्ज की है। यानी यह टक्कर हमेशा कांटे की रही है और यही इसे इस सीजन का सबसे रोचक मैच बना रही है।

कैसी होगी मुल्लांपुर की पिच?

मुल्लांपुर की पिच इस सीजन में मिश्रित व्यवहार दिखा चुकी है। यहां खेले गए चार मैचों में दो हाई-स्कोरिंग और दो लो-स्कोरिंग रहे हैं। 20 अप्रैल के बाद अब यहां फिर से मुकाबला हो रहा है, यानी पिच ताजा और बाउंसी हो सकती है। इस वजह से बल्लेबाजों को मदद मिलने की संभावना है और एक हाई-स्कोरिंग मुकाबले की उम्मीद की जा रही है।

IPL 2025:पंजाब किंग्स नई ऊर्जा, नया आत्मविश्वास

श्रेयस अय्यर की कप्तानी और रिकी पोंटिंग की कोचिंग में पंजाब किंग्स ने इस सीजन जबरदस्त प्रदर्शन किया है। टॉप ऑर्डर में प्रभसिमरन सिंह और प्रियांश आर्य ने टीम को आक्रामक शुरुआत दिलाई है, जबकि मिडिल ऑर्डर में जोश इंगलिस, श्रेयस अय्यर और शशांक सिंह ने जिम्मेदारी उठाई है।

ऑलराउंडर मार्कस स्टोइनिस, अजमतुल्लाह और हार्डी पंड्या जैसे खिलाड़ियों ने टीम को संतुलन दिया है। हालांकि मार्को यानसन की गैरहाजिरी पावरप्ले में असर डाल सकती है। गेंदबाजी की जिम्मेदारी अब काइल जैमीसन, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह और हरप्रीत बरार पर होगी।

IPL 2025: RCB : विराट की फॉर्म और अनुभव का सहाराः

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु इस सीजन विराट कोहली की शानदार फॉर्म के चलते आत्मविश्वास से भरी है। उनके साथ फिल साल्ट, रजत पाटीदार और जितेश शर्मा ने भी महत्वपूर्ण योगदान दिया है। खासतौर पर जितेश की पिछली विस्फोटक पारी आरसीबी के लिए गेम चेंजर साबित हो सकती है।
गेंदबाजी में जोश हेजलवुड की वापसी और भुवनेश्वर कुमार की अनुभवी मौजूदगी से टीम को मजबूती मिली है। साथ ही कुणाल पांड्या और नुवान तुषारा जैसे विकल्पों ने गहराई दी है।

IPL 2025:संभावित प्लेइंग- 11 :

पंजाब किंग्स : श्रेयस अय्यर (कप्तान), प्रभसिमरन सिंह, प्रियांश आर्य, जोश इंगलिस, शशांक सिंह, नेहाल वढेरा, मार्कस स्टोइनिस, अजमतुल्लाह ओमरजई, काइल जैमीसन, हरप्रीत बरार, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु : जितेश शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, फिल साल्ट, रजत पाटीदार, मयंक अग्रवाल, टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, भुवनेश्वर कुमार, क्रुणाल पांड्या, यश दयाल, जोश हेजलवुड।

इसे भी पढ़ें

IPL 2025: फाइनल में मनेगा ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का जश्न

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं