IPL 2025:
नई दिल्ली, एजेंसियां। आईपीएल 2025 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की टीम सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) से 42 रन की करारी हार के बावजूद प्लेऑफ की टॉप-2 रेस में बनी हुई है। इस हार के बाद RCB पॉइंट टेबल में तीसरे स्थान पर खिसक गई है और अब उसके 13 मैचों में 17 अंक हैं। टीम का आखिरी लीग मुकाबला लखनऊ सुपरजायंट्स (LSG) के खिलाफ है, जिसे जीतने पर उसके 19 अंक हो जाएंगे।
IPL 2025: RCB के टॉप-2 में पहुंचने का समीकरण
टॉप-2 में पहुंचने के लिए RCB को यह मैच न सिर्फ जीतना होगा बल्कि उसे गुजरात टाइटंस (GT) और पंजाब किंग्स (PBKS) के प्रदर्शन पर भी नजर रखनी होगी। GT अभी 18 अंकों के साथ टॉप पर है और उसका एक मैच बाकी है। अगर वह अपना अगला मैच जीत जाती है, तो 20 अंकों के साथ क्वालिफायर-1 में जगह पक्की कर लेगी। दूसरी ओर, पंजाब के भी 17 अंक हैं और उनके पास दो मैच बचे हैं। अगर PBKS अपने दोनों मैच जीत लेती है, तो वह 21 अंकों के साथ टॉप पर पहुंच सकती है। ऐसे में अगर पंजाब अपने मैच हारती है या नेट रन रेट (NRR) के आधार पर RCB से पीछे रहती है, तो बेंगलुरु की टीम को टॉप-2 में जगह मिल सकती है।
वहीं मुंबई इंडियंस (MI) के भी 16 अंक हैं और एक मैच बाकी है। जीतने पर वह 18 अंक तक पहुंच सकती है, लेकिन टॉप-2 में पहुंचने की संभावना कम है। IPL नियमों के मुताबिक, टॉप-2 टीमें क्वालिफायर-1 खेलती हैं और विजेता सीधे फाइनल में पहुंचता है। हारने वाली टीम को क्वालिफायर-2 खेलने का एक और मौका मिलता है, जो एलिमिनेटर के विजेता से होता है। ऐसे में RCB के पास अब भी मजबूत मौका है, लेकिन उसकी किस्मत बाकी टीमों के नतीजों पर भी निर्भर करती है।
इसे भी पढ़ें
