शेयर बाजार में गिरावट से निवेशकों के 2.52 लाख करोड़ रुपये का नुकसान

1 Min Read

नयी दिल्ली : बीएसई सेंसेक्स में शुक्रवार को 793.25 अंकों की भारी गिरावट से निवेशकों के 2.52 लाख करोड़ रुपये डूब गए।

तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 793.25 अंक यानी 1.06 प्रतिशत की गिरावट के साथ 74,244.90 अंक पर बंद हुआ।

बीएसई पर सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 2,52,301.16 करोड़ रुपये घटकर 3,99,67,051.91 करोड़ रुपये (4.79 लाख करोड़ डॉलर) रह गया।

मेहता इक्विटीज लिमिटेड के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (शोध) प्रशांत तापसे ने कहा, “बाजार चालू वित्त वर्ष में अमेरिका में फेडरल रिजर्व द्वारा तीन दर कटौती की उम्मीद बना रहा था, लेकिन हाल ही में उच्च मुद्रास्फीति आंकड़ों ने धारणा को प्रभावित किया है।

इसे भी पढ़ें

केजरीवाल की गिरफ्तारी का लोस चुनाव में कोई असर नहीं, विधानसभा में भी कमल खिलेगा: बांसुरी स्वराज

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं