मार्च में इक्विटी म्यूचुअल फंड में आया 22,633 करोड़ रुपये का निवेश

1 Min Read

नयी दिल्ली: इक्विटी म्यूचुअल फंड में निवेश मार्च में एक महीने पहले की तुलना में 16 प्रतिशत घटकर 22,633 करोड़ रुपये रहा है।

म्यूचुअल फंड कंपनियों के निकाय एम्फी ने बुधवार को मार्च महीने के आंकड़े जारी किए।

आंकड़ों के मुताबिक, इक्विटी फंड में शुद्ध प्रवाह का सिलसिला लगातार 37वें महीने यानी मार्च में भी जारी रहा।

एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया (एम्फी) के मुताबिक, म्यूचुअल फंड उद्योग ने कुल मिलाकर फरवरी में 1.2 लाख करोड़ रुपये का प्रवाह देखा गया था, जबकि मार्च में 1.6 लाख करोड़ रुपये की बड़ी निकासी हुई।

इस निकासी की बड़ी वजह यह रही कि ऋण-आधारित म्यूचुअल फंड योजनाओं में 1.98 लाख करोड़ रुपये की निकासी की गई।

आंकड़ों के मुताबिक, इक्विटी-आधारित म्यूचुअल फंड योजनाओं में मार्च में 22,633 करोड़ रुपये का प्रवाह देखा गया जबकि फरवरी में यह 26,866 करोड़ रुपये था।

इसे भी पढ़ें

पटनायक ने बीजद का चुनाव घोषणापत्र तैयार करने के लिए जनता से सलाह मांगी

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं