ETF के जरिए करें सोने में निवेश, होगा इतना फायदा

2 Min Read

मुंबई, एजेंसियां। सोना 74,000 रुपए प्रति 10 ग्राम का लेवल पार करके सर्वोच्च दर पर पहुंच गया है।

IBJA के अनुसार इस साल अब तक सोने के दाम 10,870 रुपए बढ़ चुके हैं। 1 जनवरी को सोना 63,352 रुपए पर था, जो अब 74,222 रुपए प्रति 10 ग्राम पहुंच गया है।

एक्सपर्ट के अनुसार आने वाले दिनों में भी इसमें तेजी देखने को मिल सकती है और ये इस साल के आखिर तक 85 हजार तक जा सकता है।

अगर आप भी सोने में निवेश करने का मन बना रहे हैं तो गोल्ड एक्सचेंज ट्रेडेड फंड यानी गोल्ड ETFs में निवेश एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। इसने बीते 1 साल में 25% तक का रिटर्न दिया है।

एक्सचेंज ट्रेडेड फंड सोने के गिरते-चढ़ते भावों पर बेस्ड होते हैं। एक गोल्ड ETF यूनिट का मतलब है कि 1 ग्राम सोना।

वह भी पूरी तरह से प्योर। गोल्ड ETFs की खरीद-बिक्री शेयर की ही तरह BSE और NSE पर की जा सकती है।

हालांकि, इसमें आपको सोना नहीं मिलता। आप जब इससे निकलना चाहें तब आपको उस समय के सोने के भाव के बराबर पैसा मिल जाएगा।

इसे भी पढ़ें

रामगढ़ में अपराधियों का तांडव, जेसीबी मशीन फूंकी

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं