नई दिल्ली, एजेंसियां। भारत सरकार ने ऐसे उत्पादनों पर सख्ती दिखाई है, जो हेल्थ प्रोडक्ट के नाम पर बेचे जा रहे हैं।
भारत सरकार के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्रालय ने हेल्थ ड्रिंक को लेकर एक नोटिफिकेशन जारी की है। इसमें ई-कॉमर्स कंपनियों से बॉर्नविटा सहित दूसरी ड्रिंक्स को ‘हेल्थ ड्रिंक’ की कैटेगरी से हटाने को कहा है।
राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने जांच में पाया कि फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने जो मानक तय किए है, उसके हिसाब से बॉर्नविटा ‘हेल्थ ड्रिंक’ की कैटेगरी में फिट नहीं बैठता।
मार्केट स्टडी के मुताबिक, इंडियन एनर्जी ड्रिंक और स्पोर्ट्स ड्रिंक का मार्केट साइज फिलहाल 39 हजार करोड़ रुपये का है।
यह मार्केट साइज 2028 तक सालाना 5.71% की ग्रोथ के साथ बढ़ने का अनुमान है। सरकार के इस निर्देश से हेस्थ ड्रिंक के नाम पर उत्पाद बेचनेवालों में खलबली मची है।
इसे भी पढ़ें
इजराइली अरबपति के जहाज पर ईरान ने किया कब्जा भारत आ रहे उस जहाज पर 17 भारतीय भी








