सेक्स रेशियो बढ़कर 952 हो जाएगा
नई दिल्ली, एजेंसियां। सांख्यिकी एवं कार्यक्रम मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक, भारत की जनसंख्या साल 2036 में 152.2 करोड़ तक पहुंच सकती है।
वहीं 2036 तक सेक्स रेशो प्रति 1000 पुरुषों पर 952 महिलाओं तक पहुंचने की उम्मीद है। 2011 की जनगणना में यह आंकड़ा 943 था।
साल 2036 में महिलाओं की हिस्सेदारी बढ़कर 48.8% होने की उम्मीद है। 2011 में यह 48.5% थी।
भारत की जनसंख्या 77 साल में दोगुनी हुई
यूनाइटेड नेशन्स पॉपुलेशन फंड (UNFPA) की अप्रैल 2024 की रिपोर्ट के मुताबिक, भारत की जनसंख्या पिछले 77 सालों में दोगुनी हो चुकी है। यह 144.17 करोड़ पहुंच चुकी है। भारत में 2006-2023 के बीच 23% बाल विवाह हुए।
इसे भी पढ़ें
