ईरान के राष्ट्रपति की मौत पर भारत के विदेश मंत्री ने जताया शोक

1 Min Read

नई दिल्ली, एजेंसियां। हेलीकॉप्टर हादसे में ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी और विदेश मंत्री हुसैन अमीर अब्दुलैयान की मौत पर भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने दुख जताया है।

एस जयशंकर ने ट्वीटर हैंडल पर अपनी शोक संवेदना व्यक्त की हैं। उन्होंने कहा कि भारत इस शोक की घड़ी में ईरान की जनता के साथ खड़ा है।

हेलीकॉप्टर दुर्घटना में ईरान के राष्ट्रपति डॉ इब्राहिम रईसी और विदेश मंत्री एच अमीर-अब्दुल्लैया के निधन की खबर सुनकर अत्यंत दुखी हूं। उनके साथ मेरी कई मुलाकातें याद आ रही हैं।

आखिरी बार उनसे जनवरी 2024 में ही मिला था। उनके परिवारों के प्रति हमारी शोक-संवेदनाएं हैं। उन्होंने कहा कि हम इस दुख की घड़ी में ईरान की जनता के साथ खड़े हैं।

बता दें कि ईरान के राष्ट्रपति रईसी, विदेश मंत्री और अन्य लोग देश के पूर्वी अजरबैजान प्रांत में यात्रा पर थे।

इसी दौरान उनका हेलीकॉप्टर हादसे का शिकार हो गया। लंबी खोजबीन के बाद देश के सरकारी मीडिया ने यह जानकारी दी कि सभी की मृत्यु हो चुकी है।

कई मीडिया रिपोर्टस में दुर्घटना का कारण खराब मौसम बताया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें

वोटिंग के कारण बंद रहा शेयर मार्केट

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं