भारत का विदेशी मुद्रा भंडार बढ़कर 604 अरब डॉलर पहुंचा

1 Min Read

मुंबई : भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोत्तरी दर्ज की गयी है। एक दिसंबर को ख़त्म हुए हफ़्ते में भारत का विदेशी मुद्रा भंडार बढ़कर 604 अरब डॉलर हो गया है।

चार महीने पहले 11 अगस्त को ख़त्म हुए हफ़्ते में भारत का विदेश मुद्रा भंडार 600 अरब डॉलर से ऊपर दर्ज किया गया था। रिज़र्व बैंक ऑफ़ इंडिया के गवर्नर शक्तिकांत दास ने शुक्रवार को बताया कि एक दिसंबर, 2023 को भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 604 अरब डॉलर पर है।

इस बात पर हमारा भरोसा बरकरार है कि हम अपनी आयात आवश्यकताओं को आसानी से पूरा कर लेंगे। इससे पहले 24 नवंबर को ख़त्म हुए हफ़्ते में विदेश मुद्रा भंडार 597.935 अरब डॉलर था।

अक्टूबर, 2021 में भारत का विदेश मुद्रा भंडार अपने अब तक के उच्चतम स्तर 642 अरब डॉलर पर था।

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं