भुवनेश्वर, एजेंसियां। भारतीय नौसेना ने बुधवार को ओड़िशा के बालासोर स्थित डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम आइलैंड से सुपरसोनिक मिसाइल असिस्टेड रिलीज ऑफ टॉरपीडो (SMART) का सफलत परीक्षण किया।
यह एंटी सबमरीन मिसाइल सिस्टम है। यह स्मार्ट सिस्टम DRDO ने नौसेना के लिए ही तैयार किया है। यह भारतीय नौसेना की ताकत बढ़ाने का काम करेगा और खतरों से बचाएगा।
इसके बाद भारतीय नौसेना की समंदर में ताकत और बढ़ जाएगी। यह सिस्टम देश की पनडुब्बी रोधी युद्ध क्षमताओं में एक बड़ा मील का पत्थर साबित होगा।
इसे भी पढ़ें
गिरफ्तारी के बाद बोले जयराम-उनकी लोकप्रियता से सभी घबरा गये हैं








