केरल में स्पेस लेबोरेटरी का उद्धाटन

1 Min Read

तिरुवंतपुरम, एजेंसियां। डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गेनाइजेशन (DRDO) अध्यक्ष डॉ समीर वी कामत ने केरल के इडुक्की जिले में सबमर्सिबल प्लेटफॉर्म फॉर एकॉस्किटक कैरेक्टराइजेशन एंड इवेल्युएशन (SPACE) का उद्धाटन किया।

यह कार्यक्रम इडुक्की में अंडरवॉटर एकॉस्टिक रिसर्च फैसिलिटी (UARF) में हुआ।

केरल के इडुक्की में स्पेस के उद्घाटन के दौरान समीर वी कामथ और भारतीय नौसेना के अधिकारी भी उपस्थित रहे। बता दें कि SPACE नेवी की फिजिकल और समुद्र विज्ञान प्रयोगशाला है।

यहां भारतीय नौसेना के सोनार सिस्टम की टेस्टिंग और इवेल्युएशन किया जाएगा। सोनार सिस्टम के जरिए जहाजों, सबमरीनों और हेलीकॉप्टरों से पानी के अंदर मौजूद चीजों का पता लगाया जाता है। SPACE दो स्ट्रक्चर से बनी है, जिसमें एक पानी के ऊपर तैरता हुआ प्लेटफॉर्म और दूसरा सबमर्सिबल प्लेटफॉर्म है।

इसे भी पढ़ें

उलगुलान रैली को लेकर बढ़ी गई सुरक्षा व्यवस्था

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं