BCCI Big Announcement:
नई दिल्ली, एजेंसियां। आईपीएल 2026 के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने जून 2026 के लिए अहम कार्यक्रम घोषित किया है। भारतीय टीम अपने घर में अफगानिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के खिलाफ एक टेस्ट और तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलेगी। यह दोनों देशों के बीच पहली द्विपक्षीय वनडे सीरीज होगी।
टेस्ट से होगी शुरुआत
दौरे का पहला मुकाबला 6 से 10 जून 2026 के बीच न्यू चंडीगढ़ में खेला जाएगा। इससे पहले दोनों टीमों के बीच 2018 में एक टेस्ट मैच खेला गया था, जो अफगानिस्तान का पहला टेस्ट था।
पहली बार द्विपक्षीय वनडे सीरीज
टेस्ट के बाद 14 जून से वनडे सीरीज शुरू होगी। अब तक भारत और अफगानिस्तान के बीच वनडे मुकाबले केवल आईसीसी टूर्नामेंट और एशिया कप में हुए हैं।
सीरीज का कार्यक्रम
पहला वनडे – 14 जून 2026, धर्मशाला
दूसरा वनडे – 17 जून 2026, लखनऊ
तीसरा वनडे – 20 जून 2026, चेन्नई
रोहित-विराट की वापसी संभव
सीरीज में रोहित शर्मा और विराट कोहली की वापसी देखने को मिल सकती है। हालांकि टीम की घोषणा अभी बाकी है और चयन आईपीएल 2026 के बाद किया जाएगा। यह सीरीज भारतीय टीम के लिए 2027 वनडे विश्व कप की तैयारियों की दिशा में एक अहम कदम मानी जा रही है।







