भारत 2023 में दुनिया का चौथा सबसे अधिक सैन्य खर्च वाला देश रहा: रिपोर्ट

1 Min Read

नयी दिल्ली: भारत 2023 में 83.6 अरब डॉलर के खर्च के साथ अमेरिका, चीन और रूस के बाद विश्व स्तर पर चौथा सबसे बड़ा सैन्य खर्च करने वाला देश था। एक स्वतंत्र अंतरराष्ट्रीय संस्थान ने अपनी रिपोर्ट में यह जानकारी दी है।

स्टाकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (सिपरी) ने अपनी रिपोर्ट इस महीने अपनी वेबसाइट पर साझा की और कहा कि पिछले साल वैश्विक सैन्य खर्च में ‘वृद्धि’ के लिए ‘मुख्य रूप से यूक्रेन में चल रहे युद्ध और एशिया तथा ओशिनिया व पश्चिम एशिया में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव’ को जिम्मेदार ठहराया जा सकता है।

इसे भी पढ़ें

हमारे मसाला उत्पाद सुरक्षित, उच्च गुणवत्ता वाले: एवरेस्ट

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं