मौसम की मार झेल रहे मलावी के लिए भारत ने भेजी 1,000 मीट्रिक टन चावल [India sent 1,000 metric tons of rice to Malawi which is suffering from weather]

1 Min Read

नई दिल्ली, एजेंसियां: भारत सरकार ने सूखे की मार झेल रहे मलावी को मानवीय सहायता के तौर पर शनिवार को 1,000 मीट्रिक टन चावल भेजा।

दक्षिण-पूर्वी अफ्रीकी देश सूखे से प्रभावित है। यहां फसलों को व्यापक नुकसान पहुंचा है और खाद्य उत्पादन पर भी असर पड़ा है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर कहा, ‘अल-नीनो के प्रभाव के कारण उत्पन्न गंभीर सूखे के परिणामों से निपटने के लिए आज मलावी को 1000 मीट्रिक टन चावल की एक खेप भेजी गई है।

मलावी सरकार ने मार्च में देश के 28 जिलों में से 23 में सूखे के बाद आपदा की स्थिति घोषित कर दी थी।

इसे भी पढ़ें

प्लेन क्रैश में मलावी के उपराष्ट्रपति समेत 10 की मौत

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं