दुनिया में तीसरा सबसे बड़ा खरीदार, स्विटजरलैंड टॉप पर
नई दिल्ली, एजेंसियां। भारतीय रिजर्व बैंक RBI ने मई में दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा सोना खरीदार रहा।
वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल के मुताबिक, बीते माह भारत ने करीब 722 करोड़ रुपए का सोना खरीदा। सिर्फ स्विटजरलैंड और चीन ने भारत से ज्यादा गोल्ड खरीदा।
बीते 5 वित्त वर्षों में भारत ने अपने गोल्ड रिजर्व में करीब 204 टन सोने की बढ़ोतरी की।
मार्च 2019 में देश का गोल्ड रिजर्व 618.2 टन था, जो 31 मार्च 2024 को 33% बढ़कर 822.1 टन हो गया। हालांकि, इस दौरान सोने की कीमतों में करीब 70% की बढ़ोतरी हुई है।
सोने की बढ़ी कीमत
सोने की बढ़ती कीमतों की वजह से बीते माह ग्लोबल गोल्ड मार्केट में औसत दैनिक ट्रेडिंग वॉल्यूम 18 लाख करोड़ रुपए रहा।
यह अप्रैल 2024 की तुलना में 13% कम, लेकिन 2023 के औसत 13.6 लाख करोड़ रुपए रोजाना से 32.51% ज्यादा है।
इसे भी पढ़ें
RBI ने ब्रिटेन से 100 टन सोना वापस मंगाया, जानिए भारत के पास कितना स्वर्ण भंडार









