भारत व अमेरिका हिंद महासागर के लिए अवलोकन प्रणाली को पुन: सक्रिय करेंगे

1 Min Read

नयी दिल्ली : भारत और अमेरिका ने हिंद महासागर अवलोकन प्रणाली (इंडओओएस) को फिर से सक्रिय करने का फैसला किया है, जो मौसम के पूर्वानुमानों के लिए महासागर और वायुमंडलीय आंकड़े एकत्र करने के लिए एक नेटवर्क है।

कोविड-19 महामारी के दौरान इंडओओएस उपेक्षित हो गई थी जिससे मौसम पूर्वानुमान के लिए महत्वपूर्ण माने जाने वाले अवलोकन आंकड़े उचित तरीके से एकत्र नहीं हो पा रहे थे।

पिछले महीने पृथ्वी विज्ञान सचिव एम रविचंद्रन और अमेरिका के राष्ट्रीय महासागरीय एवं वायुमंडलीय प्रशासन (एनओएए) के प्रशासक रिक स्पाइनराड की बैठक में इंडओओएस को एक बार फिर सक्रिय बनाने पर विचार-विमर्श किया गया।

रविचंद्रन ने कहा कि उन्होंने मार्च में अपनी वाशिंगटन यात्रा के दौरान एनओएए प्रमुख के साथ इस विषय पर चर्चा की थी।

इसे भी पढ़ें

आपसी प्रेम और भाईचारे का त्योहार है ईद : सुदेश महतो

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं