घरेलू बाजारों में शुरुआती कारोबार में तेजी

1 Min Read

मुंबई: घरेलू बाजारों में बुधवार को शुरुआती कारोबार में तेजी आई।

बीएसई का 30 शेयर वाला सूचकांक सेंसेक्स 273.65 अंक चढ़कर 74,957.35 अंक पर पहुंच गया। एनएसई निफ्टी 83.85 अंक की बढ़त के साथ 22,726.60 अंक पर रहा।

सेंसेक्स में सूचीबद्ध कंपनियों में से भारती एयरटेल, टाटा स्टील, रिलायंस इंडस्ट्रीज, कोटक महिंद्रा बैंक, एक्सिस बैंक और भारतीय स्टेट बैंक के शेयरों को सबसे अधिक लाभ हुआ।

एचडीएफसी बैंक, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, अल्ट्राटेक सीमेंट और विप्रो के शेयरों को नुकसान हुआ।

एशियाई बाजारों में जापान का निक्की 225 और चीन का शंघाई कम्पोजिट नुकसान में रहे।

इसे भी पढ़ें

प्रधानमंत्री मोदी ने चेन्नई में रोड शो किया

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं