नई दिल्ली (एजेंसियां)। बिहार में एनडीए के घटक दलों के बीच सीटों का बंटवारा हो गया है।
बीजेपी 17 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। नीतीश कुमार की जनता दल यूनाइटेड को 16 सीट मिली हैं।
वहीं, चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) को पांच सीटें मिली है। उपेंद्र कुशवाहा और मांझी की पार्टी को 1-1 सीट मिली है।
सोमवार अपराह्न को इसका ऐलान किया गया। इस एलान के साथ यह भी साफ हो गया कि चिराग के चाचा पशुपति नाथ पारस की पार्टी अब एनडीए का हिस्सा नहीं रही।
इसे भी पढ़ें
वायुसेना ने आंध्रप्रदेश में आपात स्थिति में विमानों को उतारने का अभ्यास किया








