29 मई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

7 Min Read

757 – संत पॉल-I ने कैथोलिक पोप के रुप में अपने कार्यकाल की शुरुआत की।
1658 – औरंगजेब ने सामुगढ़ की लड़ाई में दारा ​शिकोह को पराजित किया।
1727 – पीटर-II 11 साल की उम्र में रूस का जार बना।
1733 – क्यूबेक सिटी में भारतीय दासों को रखने के लिए कनाडाई का अधिकार बरकरार रखा गया।
1790 – रोड आइलैंड ने संयुक्त राज्य के संविधान की पुष्टि की और ऐसा करने वाला 13 मूल राज्यों में से अंतिम राज्य बन गया।
1861 – हांगकांग जनरल चैंबर ऑफ कॉमर्स की स्थापना की गयी।
1874 – स्विट्ज़रलैंड में वर्तमान संविधान प्रभावी किया गया।
1915 – तोफिलोब्रागा पुर्तगाल के राष्ट्रपति बने।
1916 – यूएस के प्रेसिडेंट का आधिकारिक झंडा अपनाया गया।
1947 – फ्लुगेलैग द्वीपसमूह पर एक हवाई जहाज पहाड़ी इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें 25 लोग मारे गए।
1953 – एडमंड हिलेरी और तेनजिंग नॉर्गे माउंट एवरेस्ट पर पहुंचने वाले पहले व्यक्ति बने।
1959 – चार्ल्स दि गाल फ्रांस के राष्ट्रपति बने।
1970 – यूनाइटेड रुस ने अंडरग्राउंड न्यूक्लियर टेस्ट किया।
1983 – नील बोनेट ने चार्लोट मोटर स्पीडवे पर दुनिया के 24 वें दौड़ में अपनी जीत दर्ज कराई।
1985 – यूरोपीयन फुटबॉल कप के फाईनल को लेकर हुए दंगों में 39 खेलप्रेमी मरे।
1990 – दक्षिण अमेरिकी देश पेरू में आए भीषण भूकंप से 56 मरे।
1990 – यूरोपीय बैंक पुनर्निर्माण और विकास (ईबीआरडी) की स्थापना।
1990 – बोरिस येल्तसिन सोवियत संघ के राष्ट्रपति निर्वाचित।
1999 – नाइजीरिया में नागरिक सत्ता की स्थापना।
2003 – ब्रिटिश प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर इराक के पुनर्निर्माण कार्यों का आकलन करने के लिए बसरा पहुँचे।
2004 – म्यांमार में चक्रवाती तूफ़ान ने 140 लोगों की जान ली।
2004 – पाकिस्तान ने परमाणु वैज्ञानिक अब्दुल कादिर ख़ान पर लगाये गये प्रतिबंधों में ढील दी।
2007 – जापान की रियो मोरी मिस यूनिवर्स 2007 बनीं।
2008 – भारतीय जनता पार्टी के नेता वीएस येदुरप्पा ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।
2008 – इंटरनेट सर्च इंजन गूगल ने सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट माइस्पेस के साथ ई-मेल सम्बन्धी समझौता किया।
2008 – नेपाली सरकार ने राजतंत्र का अन्त कर गणतंत्र की घोषणा करते हुए शाही महलों सहित देश के सभी भागों से राजतंत्र के सभी चिह्न हटाते हुए राष्ट्रध्वज को मान्यता दी।
2010 – अमेरिका और भारत के बीच सितंबर 2008 में हुए 123 अग्रीमेंट में छोड़ दिए गए परमाणु ईंधन की रिप्रोसेसिंग के पहलू पर अमेरिकी प्रशासन ने सहमति का ऐलान किया।
2010 – भारत की राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने हेनान प्रांत के लुओयांग में पहली सदी के प्राचीन श्वेताश्व व्हाइट हार्स मंदिर परिसर में भारतीय शैली से निर्मित एक बौद्ध मंदिर का लोकार्पण किया।
2019 – अमेरिका ने भारतीय मुद्रा को निगरानी सूची से बाहर निकाला।
2019 – नवीन पटनायक ने लगातार पांचवीं बार ओडिशा के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।
2020 – भारत और श्रीलंका ने सहयोग के नए रास्ते तलाशते हुए आपसी संबंधों को और मजबूत करने की प्रतिबद्धता की फिर पुष्टि की।
2020 – जनजातीय कार्य मंत्रालय ने 23 लघु वन उत्‍पादों को न्‍यूनतम समर्थन मूल्‍य सूची में शामिल किया , इनमें वन तुलसी के बीज, वन जीरा, मशरूम, काला चावल और जोहर चावल जैसी वस्‍तुएं शामिल हैं।
2020 – ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका देशों के संगठन ब्रिक्स के टैक्स प्राधिकारियों के प्रमुखों की बैठक का आयोजन किया गया। जिसकी मेजबानी फेडरल टैक्स सर्विस ऑफ़ रूस द्वारा की गई।
2021 – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोविड के कारण अपने अभिभावक खो चुके बच्चों के लिए पीएम केयर्स बाल योजना की घोषणा की।
2022 – तारा एयरलाइंस का डीएचसी-6 ट्विन ओटर विमान नेपाल के मस्टैंग में दुर्घटनाग्रस्त होने से सभी 22 लोगों (16 नेपाली, 4 भारतीय व 2 जर्मन) की मौत हुई।
2022 – भारत और बांग्लादेश के बीच दो साल बाद ट्रेन सेवा बहाल हुई।

29 मई को जन्मे व्यक्ति

1724 – पोप बेनेडिक्ट तेरहवें जो पियोरो ऑरसिनी का जन्म हुआ जो की 245 वे पोप के रूप में सफल हुए।
1865 – रामानन्द चैटर्जी – पत्रकारिता जगत के एक पुरोगामी शख्सियत थे।
1906 – कन्हैयालाल मिश्र प्रभाकर – हिन्दी के जाने-माने निबंधकार।
1942 – हुल्लड़ मुरादाबादी एक हिंदी हास्य कवि थे।
1954 – पंकज कपूर -भारतीय अभिनेता (1961 का भी वर्णन मिलता है इसलिए कन्फर्म कर लें)।
1977 – लोगनाथन मुरुगन – अधिवक्ता , मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय और सूचना और प्रसारण मंत्रालय में राज्य मंत्री ।

29 मई को हुए निधन

1933 – लोकराम नयनराम शर्मा – भारत के स्वतंत्रता सेनानी, पत्रकार और संगठनकर्त्ता।
1972 – पृथ्वीराज कपूर – हिंदी फ़िल्म और रंगमंच अभिनय के इतिहास पुरुष, जिन्होंने मुम्बई में ‘पृथ्वी थिएटर’ स्थापित किया।
1977 – सुनीति कुमार चटर्जी – भारत के प्रसिद्ध भाषाविद, साहित्यकार तथा विद्याशास्त्री
1987 – चौधरी चरण सिंह – भारत के पाँचवें प्रधानमंत्री, जो किसानों की आवाज़ बुलन्द करने वाले प्रखर नेता माने जाते थे।
2014 – कार्लहेंज़ बॉम- ऑस्ट्रियाई अभिनेता।
2020 – वयोवृद्ध गीतकार योगेश गौड़ का निधन।
2020 – बेजान दारुवाला एक भारतीय लेखक और ज्योतिष थे।
2020 – छत्‍तीसगढ के पूर्व मुख्यमंत्री अजीत प्रमोद कुमार जोगी का निधन।
2021 – जाने-माने शिक्षाविद् और अन्‍ना विश्‍वविद्यालय के पूर्व कुलपति एम. अनंतकृष्‍णन का निधन हुआ।
2022 – मानसा में पंजाबी सिंगर और नेता सिद्धू मूसेवाला की गोली मारकर हत्या हुई।
2022 – पूर्व ब्रिटिश चैंपियन जॉकी लेस्टर पिगॉट (86) का निधन हुआ।

29 मई के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

श्री महेश्वरी जयन्ती ( ज्येष्ठ शुक्ल नवमी , माहेश्वरी समाज )।
गुरुदेव डॉ॰ रामचन्द्र दत्तात्रेय रानडे पुण्यतिथि (मराठी कलेण्डर अनुसार)।
चौ. चरणसिंह पुण्य दिवस।
श्री लोकराम नयनराम शर्मा स्मृति दिवस।
श्री पृथ्वीराज कपूर स्मृति दिवस।
अंतर्राष्ट्रीय एवरेस्ट दिवस।
अंतर्राष्ट्रीय संयुक्त राष्ट्र शांति सैनिक दिवस (International Day of United Nations Peacekeepers)।
विश्व पाचन स्वास्थ्य दिवस (World Digestive Health Day)।

नोट: यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए IDTV की कोई जिम्मेदारी नहीं है।

इसे भी पढ़ें

ll वैदिक पंचांग ll

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं