25 अक्टूबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएः [Important events of 25 October:]

IDTV Indradhanush
7 Min Read
  • 1415 – इंग्लैंड ने उत्तरी फ्रांस में एजिनकोर्ट की लड़ाई जीती।
  • 1711 – इटली के दो प्राचीन ऐतिहासिक नगरों पॉम्पी तथा हरकुलेनम के अवशेषों का एक ग्रामवासी ने पता लगाया।
  • 1747 – एडमिरल सर एडवर्ड हॉक के तहत ब्रिटिश बेड़े ने केप फिनिस्टरर की दूसरी लड़ाई में फ्रेंच को हराया।
  • 1812 – युद्ध के दौरान अमेरिका फ्रिगेट यूनाइटेड स्टेट्स ने ब्रिटिश पोत मैसिडोनिया पर कब्जा कर लिया।
  • 1870 – पहली बार अमेरिका में पोस्टकार्ड का प्रयोग किया गया।
  • 1917 – बोल्शेविक (कम्युनिस्टों) व्लादिमीर इलिच लेनिन ने रूस में सत्ता हथिया ली।
  • 1924 – भारत में ब्रिटिश अधिकारियों ने सुभाषचंद्र बोस को गिरफ्तार कर दो साल के लिए जेल भेज दिया।
  • 1940 – बेंजामिन ओ डेविस, सीनियर अमेरिकी सेना के पहले अफ्रीकी-अमेरिकी जनरल बने।
  • 1945 – जापान के गठबंधन सेनाओं के समक्ष आत्मसमर्पण के बाद च्यांग काई-शेक ने ताईवान को अपने नियंत्रण में लिया।
  • 1951 – भारत में पहले आम चुनाव की शुरूआत हुई।
  • 1955 – पहली बार घरेलू इस्तेमाल के लिए माइक्रोवेव ओवन की ब्रिकी टप्पन नामक कंपनी ने शुरू की।
  • 1960 – न्यूयॉर्क में पहली इलेक्ट्रॉनिक कलाई घड़ी बाजार में आई।
  • 1962 – अमेरिकी लेखक जॉन स्टीनबेक को साहित्य का नोबेल पुरस्कार दिया गया।
  • 1964 – अवादी कारखाने में पहले स्वदेशी टैंक ‘विजयंत’ का निर्माण किया गया।
  • 1971 – संयुक्त राष्ट्र महासभा में ताइवान को चीन में शामिल करने के लिए मतदान हुआ।
  • 1995 – तत्कालीन प्रधानमंत्री नरसिम्हा राव ने संयुक्त राष्ट्र के 50वें वर्षगांठ सत्र को संबोधित किया।
  • 2000 – अंतरिक्ष यान डिस्कवरी (यू.एस.ए.) 13 दिन के अभियान के बाद सकुशल वापस।
  • 2001 – माइक्रोसॉफ्ट ने नए ऑपरेटिंग सिस्टम विंडोज एक्सपी को रिलीज किया।
  • 2005 – ईराक में नये संविधान को जनमत संग्रह में बहुमत के साथ मंजूरी मिली।
  • 2007 – तुर्की के युद्ध विमानों ने उत्तरी इराक के पहाड़ी कुर्दिस्तान क्षेत्र में भारी बमबारी की।
  • 2007 – मध्य इण्डोनेशिया के सुलावेसी द्वीप में माउंट सोपुटान ज्वालामुखी फटा।
  • 2008 – सिक्किम के पूर्व मुख्यमंत्री नर बहादुर भंडारी को छह माह की सज़ा सुनाई गई।
  • 2009 – बगदाद में दो बम धमाकों से 155 लोगों की मौत तथा लगभग 721 घायल हुए।
  • 2012 – क्यूबा और हैती में ‘सैंडी’ तूफान से 65 लोगों की मौत तथा आठ करोड़ डाॅलर का नुकसान हुआ।
  • 2013 – नाइजीरिया में सेना ने आतंकवादी संगठन बोको हराम के 74 आतंकवादियों को मार गिराया।
  • 2019 – गिरीश चन्द्र मुर्मू, जम्मूि कश्मीगर के उपराज्यरपाल नियुक्ता किए गए, आर.के.माथुर लद्दाख के उपराज्यचपाल बनाए गए, सत्यपपाल मलिक को गोवा के राज्य,पाल का कार्यभार सौंपा गया।
  • 2020 – पाकिस्तान के क्वेटा में बम धमाके से चार सुरक्षाकर्मियों की मौत व लगभग 20 लोग घायल हो गए।
  • 2021 – महान अभिनेता रजनीकांत को प्रतिष्ठित दादा साहब फाल्के पुरस्कार से नवाजा गया।
  • 2021 – सऊदी अरब ने अगले दशक में परियोजनाओं में 200 अरब रियाल निवेश करने के लिए “नेशनल इंफ्रास्ट्रक्चर फंड” लॉन्च किया।
  • 2021 – उज्बेकिस्तान के मौजूदा राष्ट्रपति शौकत मिर्जियोयेव को दोबारा दूसरे कार्यकाल के लिए निर्वाचित किया गया।
  • 2022 – अरूणाचल प्रदेश में ईटानगर के बाजार में लगी भीषण आग से 700 से ज्यादा दुकानें जलकर खाक व करोड़ों का नुकसान हुआ।

25 अक्टूबर को जन्मे व्यक्तिः

  • 1800 – लॉर्ड मैकाले – प्रसिद्ध अंग्रेज़ी कवि, निबन्धकार, इतिहासकार तथा राजनीतिज्ञ थे।
  • 1881 – स्पेन के पैब्लो पीकासो नामक चित्रकार का जन्म हुआ।
  • 1890 – कोतारो तनाका – जापानी न्यायविद, क़ानून और राजनीति के प्रोफेसर थे।
  • 1896 – मुकुंदी लाल श्रीवास्तव – भारत के प्रसिद्ध साहित्यकार तथा लेखक।
  • 1911 – घनश्यामभाई ओझा- गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री।
  • 1912 – मदुराई मणि अय्यर – कर्नाटक संगीत के गायक थे।
  • 1920 – रिशांग कीशिंग – भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के एक वरिष्ठ राजनेता थे।
  • 1920 – बरकतुल्लाह ख़ान राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री रहे।
  • 1929 – एम एन वेंकटचेलैय्या भारत के सर्वोच्च न्यायालय के भूतपूर्व न्यायाधीश रहे।
  • 1931 – क्लाउस फर्डिनेंड हैसलमैन एक जर्मन समुद्र विज्ञानी और जलवायु मॉडलर।
  • 1937 – शारदा राजन आयंगर जिन्हें केवल शारदा नाम से श्रेय दिया गया, हिन्दी फिल्मों की पार्श्वगायिका रही।
  • 1938 – मृदुला गर्ग- प्रसिद्ध लेखिका।
  • 1965 – नवनीत निशान हिन्दी फ़िल्मों की एक अभिनेत्री।
  • 1995 – गुरजीत कौर – भारत की हॉकी खिलाड़ी।

25 अक्टूबर को हुए निधनः

  • 1296 – संत ज्ञानेश्वर का निधन हुआ (कन्फर्म नहीं)।
  • 1980 – प्रसिद्ध उर्दू लेखक और शायर साहिर लुधियानवी का निधन हो गया।
  • 1990 – कैप्टन संगमा मेघालय के पहले मुख्यमंत्री।
  • 2003 – पाण्डुरंग शास्त्री अठावले – प्रसिद्ध भारतीय दार्शनिक तथा समाज सुधारक।
  • 2005 – हिंदी लेखक निर्मल वर्मा का निधन हुआ।
  • 2012 -जसपाल भट्टी, प्रसिद्ध हास्य अभिनेता।
  • 2018 – शिवेन्दर सिंह सिद्धू अन्तर्राष्ट्रीय नागर विमानन संगठन के महासचिव रहे व मणिपुर, गोवा और मेघालय के पूर्व राज्यपाल रहे।
  • 2019 – गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री दिलीप पारिख का निधन।
  • 2020 – पूर्व लोकसभा सांसद और संगीतकार महेश कनोडिया का निधन हुआ।
  • 2020 – दक्षिण कोरिया के सबसे बड़े समूह, सैमसंग समूह के अध्यक्ष ली कुन-ही (Lee Kun hee) का निधन।

25 अक्टूबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सवः

  • श्री घनश्यामभाई ओझा जयन्ती।
  • श्री बरकतुल्लाह ख़ान जयन्ती।
  • कैप्टन विसलियमसन अम्पांग संगमा स्मृति दिवस।
  • श्री दिलीप रमणभाई पारिख स्मृति दिवस।

नोटः यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए IDTV की कोई जिम्मेदारी नहीं है।

इसे भी पढ़ें

30 अक्टूबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएं: [Important events of 30 October]

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं