”प्रबंधन अध्ययन में आईआईएम अहमदाबाद विश्व के प्रमुख 25 संस्थानों में,जेएनयू देश का शीर्ष विवि”

1 Min Read

नयी दिल्ली: वैश्विक क्यूएस विश्वविद्यालय रैंकिंग के अनुसार भारतीय प्रबंधन संस्थान (अहमदाबाद) व्यवसाय एवं प्रबंधन अध्ययन श्रेणी में विश्व के शीर्ष 25 संस्थानों में से एक है।

वहीं, आईआईएम-बेंगलूर और आईआईएम-कलकत्ता शीर्ष 50 संस्थानों में शामिल हैं। क्यूएस रैंकिंग बुधवार को जारी की गई।

उच्च शिक्षा विश्लेषण संबंधी कंपनी क्वाक्वेरेली साइमंड्स (क्यूएस), लंदन द्वारा घोषित प्रतिष्ठित रैंकिंग में जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) भारत में सर्वोच्च रैंक वाला विश्वविद्यालय है।

विकास अध्ययन श्रेणी में यह विश्वविद्यालय विश्व स्तर पर 20वें स्थान है।

इसे भी पढ़ें

आज होगी राजस्थान और गुजरात की भिड़ंत, पढ़ें हेड टू हेड रिकॉर्ड

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं