अगर आपके घर में गीजर है तो परिवार की सुरक्षा के लिए इन 6 बातों का रखें ध्‍यान [If you have a geyser in your house! Keep these 6 things in mind for family safety]

4 Min Read

नई दिल्ली, एजेंसियां। सर्दियों में गीजर के इस्‍तेमाल और डिमांड दोनों बढ़ जाते हैं। इसके साथ ही बढ़ जाते हैं गीजर से होने वाले हादसे। आप भी आए दिन गीजर में ब्‍लास्‍ट और उससे हुए नुकसान अथवा मौतों की खबरें भी देखतें होंगे।

आखिर इस ब्‍लास्‍ट का कारण क्‍या है और इसे कैसे रोका जा सकता है?

सबसे पहले यह जानना जरूरी है कि गीजर में ब्‍लास्‍ट आखिर होता ही क्‍यों है। एक्‍सपर्ट के मुताबिक, जब गीजर में अंदर का तापमान और दबाव काफी बढ़ जाता है तो उसमें ब्‍लास्‍ट होता है। ऐसा तब होता है जब या तो आपने काफी देर तक उसे ऑन छोड़ा और उसका तापमान लगातार बढ़ता रहा या फिर थर्मोस्‍टेट सिस्‍टम काम करना बंद देता है।

इससे बचने के लिए आपको कुछ टिप्‍स पर काम करना जरूरी है :

  • सबसे अच्‍छा तो यही होगा कि अगर काम न हो तो गीजर को ऑफ ही रखें। इसके अलावा आप गीजर का ज्‍यादा इस्‍तेमाल न करें। इससे आपका गीजर लंबे समय तक नहीं चलेगा और इसमें ज्‍यादा प्रेशर या ओवर हीटिंग की समस्‍या भी नहीं आएगी और ब्‍लास्‍ट की आशंका भी लगभग खत्‍म हो जाएगी।
  • अपने गीजर को ब्‍लास्‍ट से बचाने का दूसरा सबसे अच्‍छा तरीका है कि इसके तापमान को कम रखें। संभव हो तो अपने गीजर का तापमान 55 से 60 डिग्री सेंटीग्रेड के बीच ही रखा करें। अगर गीजर का तापमान ज्‍यादा नहीं होगा तो इसमें ब्‍लास्‍ट की आशंका भी कम हो जाएगी और आपने गीजर को लंबे समय तक सुरक्षित तरीके से इस्‍तेमाल कर सकेंगे।
  • अपने गीजर को ब्‍लास्‍ट से बचाने के लिए तीसरा सबसे असरदार तरीका है कि आप अपने हॉट पाइप्‍स को इंसुलेट करें। इससे हीट लॉस नहीं होगा और कम तापमान पर भी आपका गीजर पानी को अच्‍छे से गर्म कर देगा। आपकी यह तकनीक गीजर में ब्‍लास्‍ट होने से बचा लेगी और आपको ज्‍यादा बिजली भी नहीं खर्च करनी पड़ेगी। इसके लिए आप गीजर ब्‍लैंकेट का इस्‍तेमाल कर सकते हैं।
  • गीजर को ब्‍लास्‍ट से बचाने का चौथा सबसे असरदार तरीका है कि आप उसके प्रेशर वॉल्‍व को लगातार चेक करते रहें। हर गीजर में एक वॉल्‍व लगा होता है जो गीजर के प्रेशर को रिलीज करता रहता है। आप इस वॉल्‍व को लगातार चेक करते रहें, क्‍योंकि इस वॉल्‍व में कोई खराबी आने पर ही गीजर में प्रेशर बढ़ता है। आपको जरा भी दिक्‍कत नजर आए तो इस वॉल्‍व को बदल दें।
  • पांचवां और सबसे खास है कि आप एक ही समय में कई जगह गर्म पानी का इस्‍तेमाल न करें। ऐसा करने पर आपके गीजर पर दबाव बढ़ेगा और अगर आपका गीजर ऑटोमेटिक है तो वह ज्‍यादा पानी गर्म करने के लिए तापमान भी बढ़ा सकता है। ऐसे में गीजर पर प्रेशर बढ़ने से भी इसमें धमाके की आशंका रहती है।
  • गीजर की गैस लीक होना भी काफी खतरनाक हो सकता है। अगर आपके पास गैस वाला गीजर है तो इसकी समय-समय पर जांच करना काफी जरूरी है। अगर आपको अपने बॉथरूम में सड़े हुए अंडे जैसी बदबू आती है तो समय लीजिए क‍ि गैस लीक हो रही है। यह बदबू आते ही गैस की सप्‍लाई को बंद कर दीजिए और हो सके तो अपने घर को खाली करके प्रोफेशनल को बुलाकर इसे सही कराइए।

इसे भी पढ़ें

हेल्थ इंश्योरेंस लेनेवालों का रिम्स में होगा कैशलेस इलाज

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं