कोलकाता: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री पी. चिदंबरम ने शुक्रवार को कहा कि यदि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने एक बार फिर से सत्ता में वापसी की तो क्षेत्रीय दलों के लिए अस्तित्व का संकट खड़ा हो जाएगा।
उन्होंने एक साक्षात्कार में कहा कि वह विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) के भविष्य को लेकर कोई अनुमान नहीं लगा सकते क्योंकि वह पार्टी की राष्ट्रीय गठबंधन समिति का हिस्सा नहीं हैं।
इसे भी पढ़ें
चंपई कैबिनेट में JMM कोटे से बसंत सोरेन, दीपक और बैजनाथ नये चेहरे







