आईसीजे की न्यायाधीश चार्ल्सवर्थ प्रधान न्यायाधीश के साथ न्यायालय की पीठ में बैठीं

1 Min Read

नयी दिल्ली : अंतरराष्ट्रीय न्यायालय की न्यायाधीश हिलेरी चार्ल्सवर्थ सोमवार को प्रधान न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ की अगुवाई वाली उच्चतम न्यायालय की पीठ में बैठीं और उन्होंने न्यायिक कार्यवाही देखी।

प्रधान न्यायाधीश ने चार्ल्सवर्थ को भारत की मित्र बताते हुए कहा, ‘‘मुझे आईसीजे की न्यायाधीश हिलेरी चार्ल्सवर्थ का हमारे बीच स्वागत करते हुए बहुत खुशी हो रही है।

वह पहले यहां मेयो कॉलेज में पढ़ा चुकी हैं। वह एक प्रतिष्ठित न्यायविद् हैं।’’ सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा, ‘‘हम सभी, न्यायालय में उनका स्वागत करते हैं।’’

ऑस्ट्रेलियाई अंतरराष्ट्रीय वकील चार्ल्सवर्थ पांच नवंबर 2021 से आईसीजे की न्यायाधीश हैं। वह इस समय भारत में हैं।

उन्होंने शनिवार को उच्चतम न्यायालय परिसर में ‘द इंटरनेशनल कोर्ट ऑफ जस्टिस: ए लीगल फोरम इन ए पॉलिटिकल एनवायरनमेंट’ (अंतरराष्ट्रीय न्यायालय: राजनीतिक माहौल में एक कानूनी मंच) विषय पर व्याख्यान दिया था।

इसे भी पढ़ें

प्रधानमंत्री मोदी ने एक लाख से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं