नई दिल्ली : महाराष्ट्र में एनसीपी के राजनीतिक संकट के बीच अजित पवार ने एलान किया है कि वे मुख्यमंत्री बनना चाहते हैं ताकि जनता की भलाई के लिए वे सब कर सकें जो उनके मन में है। उन्होंने कहा कि शरद पवार हमारे भगवान हैं, हम उनका आशीर्वाद चाहते हैं।
शरद पवार की उम्र पर निशाना साधते हुए अजित पवार ने कहा कि अब तक के इतिहास पर नजर डालें तो लोग करिश्माई नेता चाहते हैं। लेकिन हर किसी का एक मौसम होता है। 25 से 75 साल की उम्र में हम अच्छा काम कर सकते हैं। हर 25 साल में एक नई पीढ़ी आती है।
इसके साथ ही उन्होंने कहा कि बीजेपी में नेता 75 साल की उम्र में रिटायर हो जाते हैं। उन्होंने कहा कि वर्ष 2004 में हमारे 71 विधायक आये, कांग्रेस के 69 विधायक आये।
मैं तब एक छोटा कार्यकर्ता था। तब सोनिया गांधी ने विलासराव देशमुख से कहा था कि अब एनसीपी को मुख्यमंत्री का पद देना होगा। लेकिन हमने चार और मंत्री पद लेकर मुख्यमंत्री पद का मौका छोड़ दिया. अगर मौका दिया होता तो आज तक एनसीपी का मुख्यमंत्री देखने को मिलता।






