हुरुन इंडिया अंडर-35 लिस्ट जारी [Hurun India Under-35 list released]

2 Min Read

मुंबई, एजेंसियां। हुरुन इंडिया ने साल 2024 के लिए हुरुन इंडिया अंडर 35 की लिस्ट जारी कर दी। इस लिस्ट में ईशा अंबानी और परिता पारेख को सबसे कम उम्र की महिला के रूप में शामिल किया गया है। इस लिस्ट में 35 साल के कम उम्र के 150 आंत्रप्रेन्योर को शामिल किया गया है।

मुकेश अंबानी की बेटी हैं ईशा

ईशा रिलायंस रिटेल की नॉन-एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर और मुकेश अंबानी की बेटी हैं। परिता पारेख टीचिंग एंड लर्निंग प्लेटफॉर्म टॉडल की फाउंडर हैं।

इस लिस्ट में फिजिक्स वाला के फाउंडर और टीचर अलख पांडे भी शामिल हैं। शेयरचैट के अंकुश सचदेवा और रिलायंस जियो के आकाश अंबानी (31 साल) को सबसे कम उम्र के इंडिविजुअल आंत्रप्रेन्योर के तौर पर शामिल किया गया है।

82% आंत्रप्रेन्योर सेल्फमेड

हुरुन इंडिया की इस रिपोर्ट में शामिल 82% आंत्रप्रेन्योर सेल्फमेड हैं। लिस्ट में अनेरी पटेल, अनीशा तिवारी और अंजलि मर्चेंट समेत 7 अन्य महिला आंत्रप्रेन्योर शामिल हैं, जिनकी उम्र 33 या 34 साल है।

  • ये सभी अपने फैमिली बिजनेस को जारी रखने वाली वुमन लीडर्स में टॉप पर हैं।
  • ट्राया हेल्थ की मालकिन 34 साल की सलोनी आनंद भी लिस्ट में हैं।
  • इसके अलावा, मामा अर्थ की ओनर गजल अलघ का भी नाम लिस्ट में है।

इसे भी पढ़ें

अडाणी फैमिली देश में सबसे अमीर, अंबानी को पीछे छोड़ा

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं