हिमाचल से इंसानी अंग ड्रोन से चंडीगढ़ पहुंचाए जाएंगे [Human organs from Himachal will be transported to Chandigarh by drone]

IDTV Indradhanush
2 Min Read

1 घंटा लगेगा, एंबुलेंस से 4 घंटे लगते थे

चंडीगढ़, एजेंसियां। चंडीगढ़ PGI को ड्रोन मिला है। अब हिमाचल एम्स से चंडीगढ़ PGI तक इंसानी अंग (ह्यूमन ऑर्गन) ड्रोन से लाए जा सकेंगे। नई व्यवस्था से इंसानी अंग एक घंटे में PGI पहुंच सकेंगे। अभी ड्रोन का इस्तेमाल ऋषिकेश एम्स में होता है।

दिल्ली तक चलाने की तैयारीः

पहले हिमाचल से चंडीगढ़ ह्यूमन ऑर्गन एंबुलेंस से भेजे जाते थे, जिसमें 4 घंटे लगते थे। कई बार ट्रैफिक जाम के चलते देरी भी हो जाती थी। अब इस समस्या से निजात मिल जाएगी। ड्रोन को दिल्ली तक चलाने की भी व्यवस्था की जा रही है।

ड्रोन 5 किलो तक वजन उठा सकता हैः

चंडीगढ़ PGI को मिला ड्रोन 18 किलो का है और 5 किलो तक वजन उठा सकता है। यह एक घंटे में 100 किलोमीटर की दूरी तय कर सकता है। इसे रिमोट कंट्रोल से कंट्रोल किया जा सकता है। इसमें GPS भी लगा है जिससे इसे सैटेलाइट की मदद से ट्रैक किया जा सकता है।

ड्रोन 4 हजार फीट की ऊंचाई पर उड़ेगा, जिससे किसी पक्षी से टकराने की आशंका कम होगी। इसमें लोकेशन को सेट कर नियत जगह पर पहुंचाया जा सकता है।

इसे भी पढ़ें

चंडीगढ़ महापौर चुनाव में ‘आप’ की जीत का बदला लेना चाहती है भाजपा: आतिशी

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं