बिहार में भीषण सड़क हादसा, 6 की मौत, 3 गंभीर

2 Min Read

भागलपुर, एजेंसियां। बिहार के भागलपुर में सोमवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में छह बारातियों की मौत हो गई।

इस घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। ये सभी लोग स्कॉर्पियो में सवार होकर बारात जा रहे थे।

स्कॉर्पियो में गाड़ी के ड्राइवर समेत कुल 9 लोग सवार थे। इसी दौरान एनएच 80 पर घोघा थाना क्षेत्र के आमापुर गांव के पास ट्रक स्कॉर्पियो पर पलट गया। घटना के बाद हड़कंप मच गया।

बताया जा रहा है कि ट्रक के टायर फटने की वजह से यह हादसा हुआ है। बारात मुंगेर के हवेली खड़गपुर थाना क्षेत्र से श्रीमदपुर जा रही थी।

सुनील दास के बेटे मोहित की शादी थी। ग्रामीणों ने बताया कि स्कॉर्पियो से बारात कहलगांव की ओर जा रही थी।

उसी समय कहलगांव की ओर से छर्री लदा ओवरलोड ट्रक आ रहा था। सड़क निर्माण के कारण एक तरफ रोड ऊंचा है तो दूसरी तरफ नीचा है।

ट्रक का टायर फट गया जिससे ड्राइवर ने संतुलन खो दिया और वह स्कॉर्पियो पर पलट गया।

घायलों को देर रात मायागंज मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया और फिर यहां से बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर कर दिया गया।

मरने वाले छह लोगों में एक 10 साल का बच्चा भी है।

इसे भी पढ़ें

ढुल्लू और विद्युत आज करेंगे नामांकन, बीजेपी के ये दिग्गज रहेंगे मौजूद, कांग्रेस के त्रिपाठी भी भरेंगे पर्चा

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं