होली लोगों के बीच प्रेम, एकता व भाईचारे को बढ़ावा देती है : राष्ट्रपति मुर्मू

1 Min Read

नयी दिल्ली, एजेंसियां : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने होली की पूर्वसंध्या पर रविवार को देशवासियों को शुभकामनाएं दीं और कहा कि यह त्योहार लोगों के बीच प्रेम, एकता और भाईचारे की भावना को बढ़ावा देता है।

उन्होंने एक संदेश में कहा कि यह त्योहार ‘‘हमें अपनी सांस्कृतिक विरासत को मजबूत करने के लिए भी प्रेरित करता है’’।

मुर्मू ने कहा, ‘‘होली एक जीवंत और आनंद का त्योहार है, जो हमारे जीवन में आशा और उत्साह भरता है।’’ राष्ट्रपति ने कहा, ‘‘होली के विभिन्न रंग हमारे देश की विविधता का प्रतीक हैं। यह त्योहार लोगों के बीच प्रेम, एकता और भाईचारे की भावनाओं को बढ़ावा देता है। यह त्योहार हमें अपनी सांस्कृतिक विरासत को मजबूत करने के लिए भी प्रेरित करता है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘रंगों का यह त्योहार हर किसी के जीवन में खुशियां लाए और हम सभी को नए उत्साह के साथ राष्ट्र निर्माण की दिशा में काम करने के लिए प्रेरित करे।’’

इसे भी पढ़ें

प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को होली की शुभकामनाएं दीं

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं