तेजी से पिघल रहे हैं हिमालय के ग्लेशियर

1 Min Read

बेंगलुरु, एजेंसियां। इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन (ISRO) ने सैटेलाइट इमेज जारी कर दावा किया है कि हिमालय के ग्लेशियर तेजी से पिघल रहे हैं।

ISRO का दावा है कि हिमालय में पहचानी गई ग्लेशियर झीलों का आकार बढ़ा है।

ISRO ने 1989 से 2023 तक हिमालय के भारत क्षेत्र की ग्लेशियल झीलों में आए बदलाव की फोटो जारी की है।

1984 से 2023 तक हिमालय के भारत क्षेत्र में नदी घाटियों का कैचमेंट कवर करने वाली सैटेलाइट इमेजेज ने ग्लेशियल झीलों में आए परिवर्तन का संकेत दिया।

2431 झीलों में से 676 ग्लेशियल झीलों का 1984 से 2016-17 में 10 हेक्टेयर से ज्यादा विस्तार हुआ है।

676 झीलों में से 601 झीलें दो गुना से ज्यादा बढ़ी हैं, जबकि 10 झीलें 1.5 से दो गुना और 65 झीलें 1.5 गुना हैं।

676 झीलों में से 130 भारत में स्थित हैं, जिनमें 65 इंडस, सात गंगा और 58 ब्रह्मपुत्र नदी घाटियों में स्थित हैं।

314 झीलें 4,000-5,000 मीटर की ऊंचाई पर हैं, जबकि 296 झीलें 5,000 मीटर से भी ऊपर हैं।

इसे भी पढ़ें

रतन टाटा को KISS ह्यूमैनिटेरियन अवॉर्ड

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं