हीरो नंबर-1 गोविंदा की फिर से पॉलिटिक्स में एंट्री

2 Min Read

मुंबई। बॉलीवुड के हीरो नंबर-1 गोविंदा ने एक बार फिर पॉलिटिक्स में एंट्री ली है। वह शिवसेना (शिंदे) के टिकट पर लोकसभ चुनाव में मैदान पर उतर सकते हैं।

चर्चा है कि मुंबई की नॉर्थ-वेस्ट लोकसभा सीट से पार्टी उन्हें टिकट दे सकती है। बता दें कि गोविंदा ने बीते गुरुवार को एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना का दामन थामा है।

शिवसेना (शिंदे) में शामिल होने के बाद गोविंदा ने कहा कि मैं 2004 से 2009 तक राजनीति में था। इसके बाद मैंने ब्रेक ले लिया था। अब 14 साल बाद एक बार फिर मैंने राजनीति में वापसी की है।

ये संयोग है कि मैं फिर राजनीति में आया हूं। मुझ पर जो विश्वास किया गया है, मैं उसे पूरी तरह से निभाऊंगा।

बता दें कि अगर गोविंदा मुंबई की नॉर्थ-वेस्ट लोकसभा सीट से चुनाव लड़ते हैं, तो उनका सामना उद्धव गुट के शिवसेना के अमोल कीर्तिकर से होगा।

इससे पहले गोविंदा 2004 में कांग्रेस के टिकट पर मुंबई नॉर्थ से लोकसभा चुनाव लड़े और जीते थे। तब उन्होंने बीजेपी के राम नाइक को 48,271 वोटों से हराया था।

गोविंदा 2004 से 2009 तक सांसद रहे। इस बार बस अंतर इतना होगा कि गोविंदा कांग्रेस से नहीं बल्कि शिवसेना (शिंदे) के टिकट से चुनाव लड़ेंगे।

इसे भी पढ़ें

बरियातू पुलिस ने बचाई युवक की जिंदगी, हाउसिंग कालोनी में अपराधियों ने किया था जानलेवा हमला

Share This Article
Exit mobile version