रांची-लोहरदगा सीमा पर हाथियों का झुंड, ग्रामीण दहशत में [Herd of elephants on Ranchi-Lohardaga border, villagers in panic]

1 Min Read

लोहरदगा,एजेंसियां। झारखण्ड के लोहरदगा और लातेहार जिले में पिछले 15 दिनों से एक बार फिर हाथियों का झुंड उत्पात मचा रहा है।

लोहरदगा के कुडू और लातेहार जिले के चंदवा थाना क्षेत्र के सीमावर्ती जंगलों में हाथियों का झुंड डेरा जमाए हुए है।

यह झुंड अब धीरे-धीरे जंगल से बाहर निकल कर आबादी वाले क्षेत्र की ओर आ गया है। इससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।

हाथियों का झुंड रांची-लोहरदगा सीमा तक पहुंच गया है। उन्होंने फसल और घरों को नुकसान पहुंचाना शुरू कर दिया है।

22 हाथियों का है झुंड

जानकारी के मुताबिक कुल 22 हाथियों का झुंड लोहरदगा और रांची जिला के सीमावर्ती इलाके में पहुंच गया है।

लोहरदगा जिले के भंडरा थाना क्षेत्र के आकाशी, नगड़ी, सुकुरहुटु आदि इलाके में हाथियों का झुंड घूम रहा है। उन्हें देखने के लिए हजारों की संख्या में लोग पीछे-पीछे भाग रहे हैं।

वहीं हाथियों के क्षेत्र में पहुंचने की सूचना के बाद वन विभाग सक्रिय हो गया है। वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों को हाथियों से दूर रहने की चेतावनी दी है।

इसे भी पढ़ें

हजारीबाग NH पर दर्जनों जंगली हाथियों का झुंड पहुंचा, सड़क जाम

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं