बंगाल में भारी बारिश, 12 की मौत

1 Min Read

कोलकाता, एजेंसियां। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा है कि राज्य के विभिन्न जिलों में हो रही भारी बारिश से अब तक 12 लोगों की मौत हो चुकी है।

सीएम ने सोशल मीडिया पर दुख व्यक्त करते हुए बताया कि बिजली गिरने से पूर्व बर्धमान में 5 और पश्चिम मेदिनीपुर और पुरुलिया में 2-2 लोगों की मौत हो गई।

वहीं नादिया में दीवार ढहने से 2 और साउथ 24 परगना में पेड़ गिरने से 1 शख्स की मौत हो गई।
मौसम विभाग ने 10 मई तक राज्य में इसी तरह आंधी-तूफान की आशंका जताई है।

ममता बनर्जी ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना जताते हुए कहा कि आपदा प्रबंधन विभाग पीड़ितों के परिवार को राहत और मुआवजा राशि देगा।

पिछले कुछ दिनों से चिलचिलाती गर्मी से जूझ रहे कोलकाता समेत राज्य के कई जिलों में सोमवार को तेज हवाओं के साथ मध्यम से भारी बारिश हुई। जिससे तापमान में भारी गिरावट देखने को मिली।

इसे भी पढ़ें

सेंसेक्स 383 अंक की गिरावट के साथ 73,511 के स्तर पर हुआ बंद

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं