MP-राजस्थान समेत 17 राज्यों में भारी बारिश, टिहरी के घनसाली में दुकानें बालगंगा नदी में गिरीं [Heavy rain in 17 states including MP-Rajasthan, shops fell into Balganga river in Ghansali, Tehri]

2 Min Read

बाढ़ से यमुनोत्री के गर्म कुंडों में मलबा भरा

नई दिल्ली, एजेंसियां। देश के कई हिस्सों में बारिश से गंभीर हालात हैं। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार शनिवार को भी 17 राज्यों में भारी बारिश जारी है।

वहीं, मौसम विभाग ने महाराष्ट्र के 8 जिलों पुणे, रायगढ़, रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग, सातारा, चंद्रपुर, गोंदिया और गढ़चिरौली में शनिवार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

भारी बारिश के बीच महाराष्ट्र के नवी मुंबई स्थित शाहबाज में एक तीन मंजिला इमारत गिर गई। हादसे में तीन लोग मलबे में दब गए। इनमें से एक की मौत हो गई, जबकि दो लोगों को बचा लिया गया है।

पुलिस, फायर बिग्रेड और NDRF की टीम मौके पर मौजूद है। घटना शनिवार तड़के साढ़े चार बजे हुई।

इधर, गुजरात के भी कई हिस्सों में बाढ़ जैसे हालात हैं। 2700 लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया गया। बाढ़ प्रभावित इलाकों में 2200 लोग नवसारी और 500 लोग तापी जिले के हैं।

उत्तराखंड में भारी बारिश से यमुनोत्री धाम के दोनों गर्मकुंडों में मलबा भर गया है। मंदिर का ऑफिस, रसोई टूट गई है, मंदिर तक जाने वाला पैदल पुल भी बह गया है।

भारी मलबा और बोल्डर से यमुनोत्री मंदिर को भी नुकसान हुआ है। जानकीचट्टी-यमुनोत्री पैदल मार्ग पर राममंदिर के निकट रजिस्ट्रेशन केंद्र क्षतिग्रस्त हो गया है। लोगों को भागकर जान बचानी पड़ी।

गुजरात के नवसारी जिले से गुजरने वाली पूर्णा नदी खतरे के निशान (23 फीट) से 5 फीट ऊपर बह रही है। इससे शहर का 30% हिस्सा पानी में डूब गया है।

इसे भी पढ़ें

नवी मुंबई में 3 मंजिला इमारत गिरी, कई लोग फंसे 

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं